रणबीर-दीपिका नजदीक लाने के लिए कैट ने छोड़ी फिल्म

Katrina Kaif
कभी दो बदन एक आत्मा रह चुके रणबीर-प्रियंका की प्रेम कहानी परवान चढ़ने से पहले खत्म हो गयी थी। लेकिन दोनों के बीच में कसक अभी भी बाकी थी जो आग और जहर बनकर गाहे-बेगाहे लोगों के सामन निकल जाती थी। लेकिन एक बार फिर से ये दोनों सितारे एक लवस्टोरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'ये जवानी है दीवानी'। जिसे अयान मुखर्जी बना रहें हैं। पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म कैटरीना कैफ को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने डेट्स की समस्या के कारण ये फिल्म छोड़ दी।

लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि कैट ने ये फिल्म जानबूझकर दीपिका के लिए छोड़ी है, उन्हें ये बात पहले से पता थी कि अगर वो फिल्म नहीं करती हैं तो उनकी जगह दीपिका को ले लिया जायेगा। क्योंकि रणबीर या तो उनके साथ अच्छे लगते हैं या फिर दीपिका के साथ। सो कैट ने दीपिका के लिए ये फिल्म छोड़ दी और अयान मुखर्जी ने रणबीर के अपोजिट दीपिका को साइन कर लिया। और चूंकि दोनों ही सितारे भले ही जुबां से एक दूसरे के लिए कुछ ना कहें लेकिन अंदर ही अंदर दोनों के बीच में एक -दूसरे के लिए हमदर्दी है। तभी तो दोनों ने झट से हां कर दी।

वैसे शायद अब दीपिका, जो ये कहते फिरती थी कि कैटरीना और रणबीर के बीच में कुछ चल रहा है, अब चुप रहेगीं। क्योंकि कैट ने वो काम किया जो कोई नहीं कर सकता था। वाकई में कैट ब्यूटी विद ब्रेन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X