कैट को है सलमान का ख्याल

Salman-Kat
बॉलीवुड के सुपरस्टार और मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की किस्मत से हर किसी को जलन होती होगी। भले ही इस सुपरस्टार ने आज तक शादी नहीं कि लेकिन इनकी किस्मत में बॉलीवुड की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का नाम ही लिखा है। पहले ऐश्वर्या राय और अब कैटरीना कैफ।

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही कैट को सलमान का साथ मिला और धीरे धीरे दोनों एक्टर एक दूसरे के काफी करीब आ गए। लेकिन रह रह कर कैट और सलमान के बीच कभी वाद विवाद की खबरें आती रहतीं। कभी खबर आती कि दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया है, कभी सलमान ने छड़ी से कैट को मारा तो कभी सलमान बने कैट के डायटीशियन इन सभी खबरों से आप थक गए हों तो एक नयी खबर है आपके लिये।

सुनने में आया है कि सलमान की नर्व प्रॉब्लम के चलते एक बार फिर से सलमान खान को जल्द ऑपरेशन कराना पड़ सकता है और सलमान के ऑपरेशन के दौरान उनकी देखभाल करने के लिए कैट भी अपने सभी प्रोजेक्ट जल्द जल्द से खत्म करना चाहती हैं। कैट ने अभी से अपनी शूटिंग का टाइम टेबल बदलना शुरु कर दिया है।

ज्ञात हो कि सलमान खान की यह समस्या 2007 से शुरु हुई थी और 2010 में यह समस्या बहुत बढ़ गई। नर्व प्रॉब्लम के चलते सलमान अपनी फिल्म रेडी के प्रमोशन के दौरान भी मौजूद नहीं थे। 2010 में ही सलमान ने अमेरिका जाकर अपना मेजर ऑपरेशन कराया था लेकिन हाल ही में फिर से इस समस्या ने सलमान को घेर लिया है। फिल्हाल सलमान 'एक था टाईगर' और 'दबंग 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद शेर खान और किक फिल्म में भी सलमान एक्शन हीरो का किरदार निभाएंगे।

सलमान के करीबी दोस्तों ने कहा "हम सभी सलमान की इस समस्या को लेकर बहुत चिंतित हैं और चाहते हैं कि सलमान जल्द से जल्द ऑपरेशन करा लें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X