कैटरीना कैफ इस सुपरस्टार के साथ अब कभी नहीं करेंगी काम..
कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ आगे काम नहीं करेंगी।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों इन दिनों जग्गा जासूस के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दोनों हर जगह पर साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अपने बीच की कड़वाहट को साफ भूल चुके हैं और आगे भी फिल्मों में नजर आएंगे जैसे रणबीर-दीपिका को साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है।
[ अक्षय ने बेटे आरव के तारीफों के बांधे पुल..आर्यन ने पापा शाहरुख को किया DITCH! ]
लेकिन हाल में जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना कैफ से ये सवाल किया गया कि क्या उनके फैन्स उन्हें और रणबीर को साथ में आगे देखेंगे। इस पर कैटरीना कैफ ने सीधे कहा कि रणबीर कपूर के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। उन्हें नहीं पता वो आगे करेंगी या नहीं लेकिन रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन से साफ लग रहा था कि शायद ही दोनों साथ में नजर आएं।

रणबीर और कैटरीना कैफ लगभग 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे और दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। उनकी अगली फिल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है जो पिछले 3 सालों से लगातार बन रही है। फिल्म में रणबीर कपूर एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपने गुमशुदा पिता को खोजने निकल जाता है।
वैसे कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर जिंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में भी नजर आएंगी। रणबीर कपूर भी संजय दत्त की दत्त बायोपिक के अलावा अयान मुखर्जी की ड्रैगन में व्यस्त हैं। ड्रैगन में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications