टाइगर जिंदा है में कैटरीना कैफ करेंगी एक और धमाका...लेने वाली हैं स्पेशल ट्रेनिंग!
कैटरीना कैफ टाइगर जिंदा है के एक्शन सीक्वेंस के लिए स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाली हैं ताकि स्टंट परफेक्ट लग सके।
कैटरीना कैफ कितनी मेहनती हैं ये सभी जानते हैं। वो अपने रोल में जी जान लगा देती हैं ताकि परफेक्ट हो। और खासकर अगर बात स्टंट सीन और डांस की हो तो इसमें कैटरीना कैफ का कोई मुकाबला नहीं है। कैटरीना कैफ के लिए टाइगर जिंदा है काफी महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि उनकी पिछली फिल्में दो फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी हैं।
[OUCH.. दीपिका पादुकोण के बालों से संजय लीला भंसाली परेशान.. जाने क्यों]
टाइगर जिंदा है में कैटरीना कैफ कुछ भी गड़बड़ी नहीं करना चाहती हैं। फिल्म सलमान खान की है लिहाजा हिट होगी इसमें कोई शक नहीं है लेकिन फिर कैटरीना कैफ फिल्म के स्टंट को परफेक्टली करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाली हैं।

फिल्म में दुश्मनों को छक्के छुड़ाने के लिए कैटरीना चाकू सहित कई हथियारों से लड़ते नजर आएंगी। इसके लिए कैटरीना कैफ एक बहुत ही कठिन ट्रेनिंग करने वाली हैं उसके बाद वो टाइगर जिंदा है की शूटिंग करने फिर से जाएंगी। फिलहाल वो जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके बाद ये शुरू होगी।
एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक BCT (Basic Combat Training) काफी मुश्किलों भरी होती है। कैटरीना रेजा के अंदर अपनी ट्रेनिंग पूरी करेंगी। रेजा ने ही उन्होंने धूम 3 के एक्शन सीन के लिए भी ट्रेनिंग दी ती। ये ट्रेनिंग खासकर सिविलयन को एक सैनिक में बदलने की ट्रेनिंग होती है जिसमें मेंटल ट्रेनिंग से लेकर कई तरह की सर्वाइवल स्किल सिखाए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications