Shhhh.. कैटरीना कैफ का बर्थडे प्लान.. सिर्फ सलमान.. NO रणबीर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शनिवार को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। उनकी बर्थडे पार्टी में चुनिंदा चहरे ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना की बर्थडे पार्टी में उनके करीबी दोस्तों में अलवीरा खान, करन जौहर, अयान मुखर्जी, अलि अब्बार ज़फर , कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी शामिल हो सकते हैं।

अब अगर आपने कैटरीना के दोस्तों की लिस्ट ठीक से पढ़ी हो तो ज़रा ध्यान दें कि इस लिस्ट में सभी वो नाम शामिल हैं जो सलमान खान के भी करीबी हैं। यानि ये सभी सलमान के भी दोस्त हैं तो वहीं कैटरीना कैफ के भी। अब इससे ये तो साफ ज़ाहिर हो गया है कि रणबीर कपूर की एंट्री होने का तो सवाल ही नहीं है।
आखिर क्या है कैटरीना के दिल में...सलमान के लिए इतनी खुश!
बता दें कि अलविरा सलमान की बहन हैं और सभी जानते हैं कि सलमान कबीर के कितने करीबी हैं। रही बात अलि अब्बास की तो वो तो हैं ही सुल्तान फिल्म के मेकर। माना कि ये सब सलमान खान के काफी करीबी है लेकिन ये ध्यान रखना पड़ेगा कि कैटरीना भी इनकी काफी खास दोस्त हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कैटरीना ने सुल्तान की सक्सेस को भी सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अलि अब्बास ज़फर, कबीर खान और मिनी माथुर उनके साथ थे। अब ये सब तो कैटरीना के बर्थडे में शामिल हो सकते हैं। तो क्या सलमान खान कैटरीना के बर्थडे में शामिल होंगे या नहीं, ये बड़ा सवाल है।


Click it and Unblock the Notifications