आर बाल्की की फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री? इस प्रोजेक्ट से होगा बड़ा धमाका!
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। खबर आ रही है कि वो एक ऐसे निर्देशक के साथ काम करने वाली हैं जो कि पहले भी कई हिट्स दे चुके हैँ। हम बात कर रहे हैं निर्देशक आर बाल्की की। जी हां.. कैटरीना कैफ उनकी अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि आर बाल्की ने कैटरीना कैफ से इस फिल्म के बारे में बात की है। हालांकि कैटरीना कैफ किस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं ये किसी को नहीं पता है।

लेकिन इस खबर से कैटरीना कैफ के फैंस काफी ज्यादा खुश हैँ। आर बाल्की ने इसके पहले पैडमैन और पा जैसी धमकेदार फिल्में बनाई हैं जो कि लोगों के दिलों में घर कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट
इससे इतना तो तय है ये जोड़ी कमाल करने वाली है। वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ इस समय फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग के लिए इस समय वो इटली में मौजूद हैँ। हालांकि शूटिंग 21 अगस्त से शुरु होगी लेकिन इस तैयारी काफी जोरों पर चल रही है।

अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म
टाइगर की हर फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आई हैं। इस फिल्म को लेकर खबर है कि वो काफी तगड़ा एक्शन करेंगी और इसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं। कैटरीना कैफ को लेकर एक और फिल्म की चर्चा काफी समय से चल रही थी और वो अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म है।

आधिकारिक ऐलान नहीं
ये फिल्म कब फ्लोर पर आएगी इसका इंतजार फैंस कर रहे हैं। कैटरीना कैफ फिलहाल आने वाले समय में कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी लेकिन अभी उनकी फिल्मों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

सूर्यवंशी
सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म सूर्यवंशी अभी रिलीज के लिए बाकी है कभी इसकी रिलीज का ऐलान हो सकता है। इसके पहले अक्षय कुमार के साथ उन्होने कई फिल्में की हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले ही रिलीज हो चुका है और इसके बाद कोरोना काल आ गया था।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में
पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस समय उनका नाम उरी फेम विकी कौशल से जोड़ा जा रहा है। कई बार कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आते रहते हैं। हालांकि इनकी तरफ से किसी तरह ऐलान नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications