Wah.. कैटरीना कैफ को इतनी खास लगी 'सुल्तान'.. दोबारा देखी फिल्म!
बुधवार को सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई। वहीं, फिल्मी सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। जहां सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ भी पहुंची थी। कैटरीना करण जौहर, कबीर खान के साथ दिखीं थी। और उन्होंने अली अब्बास जफर और सलमान खान के फिल्म की जमकर तारीफ की।

सुल्तान देखने के बाद कैटरीना कैफ काफी उत्साहित दिखीं। कैट को फिल्म बेहद पसंद आई। लेकिन किसी को यह अंदाजा ना था कि कैटरीना को सुल्तान इतनी पसंद आई कि वे उसे दोबारा देखने भी आ गईं।
BOX OFFICE: सलमान खान के 'सुल्तान' ने की धमाकेदार ओपनिंग..
जी हां, यशराज स्टूडियो में सुल्तान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कैटरीना कैफ एक बार फिर दिखीं। बहरहाल, ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा कि कोई स्टार एक ही फिल्म दो बार देखने आ जाए। बहरहाल, कैटरीना कैफ के साथ यहां आमिर खान भी दिखे थे।
'सुल्तान' देखकर ये बॉलीवुड KHAN जरूर होंगे सुपर HAPPY
कोई शक नहीं कि आमिर खान को सुल्तान देखकर तसल्ली हो गई होगी कि उनकी दंगल इस फिल्म से काफी अलग होगी। बता दें, आमिर इस बात को लेकर काफी चिंतित थे कि सुल्तान और दंगल काफी कॉमन हो जाएगी.. क्योंकि दोनों फिल्मों की कहानी कुश्ती पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications




