तगड़ा Rumor: बजरंगी भाईजान से कैटरीना का कैमियो हुआ CUT!
[गपशप] सलमान खान को बजरंगी भाईजान शूट करते वक्त अपनी माशाल्लाह को स्टार कैटरीना बहुत याद आईं। कैटरीना, सलमान और कबीर खान की टीम ने वैसे भी एक था टाईगर जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। गपशप गली की मानें तो कैटरीना कैफ बजरंगी भाईजान में भी कैमियो करने वाली थीं। वो भी ईद की पार्टी गाने में।
दरअसल, ये सारी खबर वहां से उड़ना शुरू हुई जब कैटरीना कैफ को ईद की पार्टी शूटिंग के दौरान सेट पर देखा गया। इससे पहले कैट और सलमान दोनों ही कश्मीर में शूट कर रहे थे लेकिन कैटरीना बजरंगी भाईजान के सेट से दूर रहीं। बाद में वो फिल्म के सेट पर सबसे मिलने पहुंची। वैसे भी वो कबीर खान की अगली फिल्म फैंटम में दिखाई देंगी।
[कैटरीना और सलमान की मुन्नी की ये तस्वीरें सच में हैरान कर देंगी!]
बस यहीं से अफवाहें शुरू हो गईं कि कैटरीना ईद की पार्टी में थोड़े ठुमके लगाने वाली थीं और सब प्लान हो चुका था। लेकिन आखिरी मिनट पर किसी वजह से ये प्लान कामयाब नहीं हो पाया। वैसे कैट को सलमान के साथ ईद की पार्टी करते देख मज़ा तो आ जाता...क्यों!!!
[सनी लियोन Vs कैटरीना कैफ....काफी कुछ कॉमन]


Click it and Unblock the Notifications

