कैटरीना कैफ ने दी विकी कौशल को वार्निंग - सारा अली खान के साथ नो किसिंग सीन
कैटरीना कैफ और विकी कौशल के बीच के रोमांस की खबर उनकी गलती से डाली गई तस्वीरों के कारण हर किसी को लग चुकी है। अब बस हर कोई इस रिलेशनशिप के ऑफिशियल होने का इंतज़ार कर रहा है। टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो ये दिन जल्दी ही आ सकता है।
दरअसल, कैटरीना कैफ अब विकी कौशल के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विकी कौशल को गाहे बगाहे काफी हिंट दिए हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि विकी अपनी आने वाली फिल्म अश्वत्थामा में सारा अली खान के साथ कैमरा पर ज़्यादा इंटिमेट ना हों।

गौरतलब है कि इससे पहले, विकी कौशल स्क्रीन पर तापसी पन्नू के साथ मनमर्ज़ियां में, लस्ट स्टोरीज़ में कियारा आडवाणी के साथ और Love Per Squre Foot में अंगीरा धर और रमन राघव में शोभिता धूलिपाला के साथ इंटिमेट सीन फिल्मा चुके हैं। लेकिन अब कैटरीना इनसे असहज हैं।
वहीं टाईम्स ऑफ इंडिया की इसी रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल के पिता शाम कौशल इस रिश्ते से ज़्यादा खुश नहीं है और विकी को इस बारे में सचेत कर चुके हैं। हालांकि, कैटरीना विकी के भाई सनी कौशल की भी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं और उनके प्रोजेक्ट्स तक प्रमोट करने इवेंट्स पर पहुंच चुकी हैं।

साथ मनाया था नया साल
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ ही अपना नया साल मनाया था और 2021 का स्वागत किया था। कैटरीना ने अपने होटल से एक तस्वीर शेयर की जिसके दरवाज़ों के शीशे में विकी कौशल की परछाई दिखाई दी। हालांकि कैटरीना ने तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी लेकिन वायरल होने के लिए इतनी चिंगारी काफी थी।

लोगों ने बना दी तस्वीरें
वहीं फैन्स ने भी नए साल का स्वागत करते इन दोनों सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग अलग तस्वीरें लेकर एक साथ जोड़ीं और दिखाया कि कैसे दोनों ही तस्वीरों का बैकग्राउंड लगभग एक जैसा है। जहां विकी कौशल ने अपने भाई सनी कौशल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं वहीं कैटरीना कैफ ने अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ।

छोड़ ही नहीं रहे फैन्स
फैन्स ने इस बात को यहीं नहीं छोड़ा। उनकी मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ तो एक दूसरे के साथ कपड़े भी शेयर कर रहे हैं। फैन्स ने ये तस्वीरें वायरल की जहां दोनों एक ही Hoodie पहने दिखाई दे रहे हैं - अलग अलग मौकों पर।

कोरोना लॉकडाउन में उड़ी खबरें
खबरें यहां तक थीं कि विकी कौशल ने लॉकडाउन में सारे नियम ताक पर रखते हुए कैटरीना से मिलने की ठानी थी और इस कारण उन्हें पुलिस के साथ थोड़ी बातचीत करनी पड़ गई थी!

पहले की थी ना नुकुर
अब भले ही कैटरीना इस रिश्ते पर मुहर लगाना चाहती हों लेकिन पहले कैटरीना का कहना था कि वो जिसके भी साथ दिखाई देंगी उसके साथ उनका नाम जोड़ ही दिया जाएगा। चूंकि वो सिंगल हैं इसलिए बातें बनेंगी लेकिन उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

यहीं से शुरू हुई सारी चर्चा
सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से जहां विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। ये एपिसोड आधे लोगों ने बस विकी कौशल के उस रिएक्शन को देखने के लिए देखा होगा।

वायरल हुई थी पहली तस्वीर
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब 2019 में विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक दीवाली पार्टी से एक ही साथ निकले। और एक ही साथ चल दिए।

डिलीट करती रही हैं तस्वीरें
उसके बाद भी विकी और कैटरीना की एक डिनर डेट की तस्वीर, कहीं से लीक हुई लेकिन ये तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी गई थी।

त्योहार भी मनाए साथ
इसके बाद 2020 में ईशा अंबानी की होली पार्टी में विकी कौशल और कैटरीना कैफ का डांस सबकी नज़रों के सामने वायरल वीडियो के तौर पर आया। इतना ही नहीं, इस पार्टी में दोनों ट्विनिंग करते हुए पहुंचे थे।

कब करेंगे एलान
अब देखना है कि हमेशा की तरह ये रिपोर्ट्स महज़ अफवाहें हैं या फिर वाकई विकी कौशल और कैटरीना कैफ अब एक दूसरे के साथ अपने रिलेशनशिप में अगला स्टेप लेने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
