A.L.E.R.T. अब 300 और 500 नहीं....सलमान से केवल 1000 करोड़ पर बात करिए!
बॉलीवुड की गपशप गली में आए दिन कोई ना कोई नई अफवाह उड़ती है। और अब ये ताज़ा वाली बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, सलमान खान अच्छा खासा प्रोड्यूसर बन गए हैं ये तो सबको पता है।
आमिर खान एक 1000 करोड़ के पीरियड ड्रामा महाभारत पर काम कर रहे हैं, ये भी सबको पता है। लेकिन अब खबरों की मानें तो सलमान खान को इस बात की भी चुल्ल हो सकती है।

वजह होंगी कैटरीना कैफ। दरअसल, कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इच्छा जताई है कि उन्हें कभी मौका मिलेगा वो मुगले आज़म की अनारकली का रोल ज़रूर करना चाहेंगी।
अब जिन्हें नहीं पता हो। उन्हें एक किस्सा बताते हैं। जब संजय लीला भंसाली बाजीराव मस्तानी बना रहे थे, तब फिल्म में सलमान और ऐश्वर्य़ा थे। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिल्म पर ब्रेक लग गया।
एक दिन अचानक, सलमान कैटरीना कैफ को भंसाली के घर लेकर आए और कहा कि ये कैटरीना है और यही तुम्हारी मस्तानी है। इतना ही नहीं, सलमान ने काशीबाई के रोल के लिए भूमिका चावला तक को फाइनल कर दिया था।
इससे एक बात तो तय है कि सलमान खान, पीरियड ड्रामा करने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। बाद में उन्होंने वीर जैसी फ्लॉप फिल्म तक की। उस समय भी वो फिल्म में कैटरीना को लेना चाहते थे लेकिन कैटरीना रणबीर के पास पहुंच चुकी थीं।
तो सलमान वीर के लिए कैटरीना की डुप्लिकेट ढूंढ लाए थे - ज़रीन खान। अब सलमान के पास कैटरीना है, अपना प्रोडक्शन हाउस है और कैटरीना की पीरियड फिल्म का आईडिया भी। बस एलान का इंतज़ार करिए!


Click it and Unblock the Notifications

