कैटरीना कैफ और विकी कौशल की दिवाली पार्टी वीडियो वायरल- साथ साथ दिखे दोनों सितारे
अमिताभ बच्चन की ग्रैंड दिवाली पार्टी में लगभग सभी बॉलीवुड सितारों ने शिरकत ली। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं विकी कौशल और कैटरीना कैफ। दरअसल, दोनों सितारे एक वीडियो में कैद हुए हैं, जहां पार्टी खत्म होने के बाद दोनों एक साथ ही बाहर निकले। लेकिन मीडिया को देख दोनों तुरंत ही अलग अलग गाड़ी में निकल गए।
पिछले कुछ समय से विकी और कैटरीना के अफेयर की अफवाहें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में इन दोनों सितारों का साथ दिखना अफवाहों को और पक्की कर देता है। दरअसल, दोनों का पार्टी में साथ दिखना बड़ी बात नहीं.. लेकिन दोनों पार्टी से साथ ही निकले.. और मीडिया को देखते ही विकी पहले बाहर आए और कैट वहीं खड़ी रहीं। दीवार से पीछे से कैटरीना का झांकता लंहगा साफ दिख रहा है। विकी के जाते ही कैटरीना बाहर निकलीं और अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गईं।

मीडिया के साथ ये लुका छुपी का खेल काफी मजेदार है। कोई शक नहीं कि विकी- कैट के फैंस इससे काफी खुश होंगे। आखिर दोनों सितारे अच्छे दोस्त भी हैं.. और कई बार एक दूसरे की तारीफ भी कर चुके हैं। खैर, फिलहाल विकी कौशल अपनी आने वाली फिल्में भूत, उधम सिंह बॉयोपिक और तख्त में व्यस्त हैं। वहीं, कैटरीना फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं।
View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


Click it and Unblock the Notifications