..................... Katrina Kaif Vicky Kaushal sell their wedding video in 100 crores to an OTT platform ? | कैटरीना कैफ - विकी कौशल ने 100 करोड़ में बेचा शादी का वीडियो - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ - विकी कौशल को शादी का वीडियो बेचने के लिए मिला 100 करोड़ का ऑफर, बेच चुके हैं Wedding Pics

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी इस समय का सबसे चर्चित टॉपिक है जिसके बारे में फैन्स को सब कुछ जानना है। इसलिए हम फैन्स को सब कुछ बता भी रहे हैं। अब खबरों की मानें तो एक बहुत बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने विकी और कैटरीना की शादी की कीमत भी लगा ली है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने विकी और कैटरीना को अपनी शादी के वीडियो के राइट्स बेचने के लिए 100 करोड़ ऑफर किए हैं।

हालांकि, विकी और कैटरीना ने ये ऑफर स्वीकार किया है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। इसके पहले खबर थी कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपनी शादी की तस्वीरें, एक इंटरनेशनल मैगज़ीन के बेच दी हैं।

katrina-kaif-vicky-kaushal-offered-100-crores-to-sell-their-wedding-video-after-selling-wedding-pics

यही कारण है कि उनकी शादी में बेहद सख्त नियम रखे गए हैं और कोई भी फोटो नहीं खींच सकता है। कुछ सूत्रों की मानें तो ये तस्वीरें, कैटरीना कैफ ने अपनी खास दोस्त अनायता श्रॉफ अडजानिया को बेची हैं जिनकी मैगज़ीन, इन तस्वीरों के राइट्स रखेगी।

मेहमानों को दी गई है हिदायत

मेहमानों को दी गई है हिदायत

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के सभी मेहमानों को जयपुर में रिसीव किया गया है जहां से उन्हें कार के ज़रिए सवाई माधोपुर पहुंचा गया। मेहमानों को वेलकम नोट में इस शादी की वेडिंग प्लानर टीम की तरफ से एक वेलकम नोट मिला जिसमें मेहमानों का स्वागत किया गया था, उन्हें इंजॉय करने की सलाह दी गई और हिदायत दी गई कि अपना फोन होटल के कमरे में ही छोड़ दें।

शादी के बाद की प्लानिंग

शादी के बाद की प्लानिंग

माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, शादी के बाद छोटे से हनीमून पर मालदीव्स जा सकते हैं। इसके बाद वो तुरंत काम पर लौटेंगे और अपनी अधूरी फिल्में पूरी करेंगे। शादी के बाद जहां कैटरीना कैफ, साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू करेंगी वहीं दूसरी तरफ, विकी कौशल, सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उतेकर की फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और उसे पूरा करेंगे।

यूं हुई मेहंदी की रस्म

यूं हुई मेहंदी की रस्म

कैटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म बेहद खास रही क्योंकि उन्हें सजोत से खास मेहंदी भिजवाई गई। खबरों की मानें तो ऑर्गेनिक मेहंदी के 400 कोन कैटरीना कैफ के लिए भिजवाए गए हैं जो सभी मेहमानों और दुल्हन के हाथ में लगेंगी। ये मेहंदी, राजस्थान की तरफ, विकी कौशल और कैटरीना कैफ को शादी का तोहफा है।

नए घर में होंगे शिफ्ट

नए घर में होंगे शिफ्ट

शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। ये अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में है जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रहते हैं। तो कैटरीना कैफ अपनी खास दोस्त अनुष्का शर्मा की पड़ोसी बनने जा रही हैं। अफवाहें ये भी थीं कि विराट और अनुष्का इस शादी का हिस्सा होंगे। विकी और कैटरीना इस घर के लिए हर महीने 8 लाख रूपया किराया देंगे। ये घर 5 सालों के लिए किराए पर लिया गया है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी

विकी और कैटरीना, 9 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं और खबरों की मानें तो उससे पहले 8 को दोनों चर्च में शादी कर सकते हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए नेहा धूपिया, अंगद बेदी, राधिका मदन, कबीर खान, मिनी माथुर, गुरदास मान, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी जैसे स्टार्स पहुंच चुके हैं। सभी को जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। विकी कौशल के भाई सनी कौशल की गर्लफ्रेंड और बंटी और बबली 2 एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी शादी में शामिल होने पहुंच चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X