FINAL : पहली बार रेमो की इस डांस फिल्म में बनेगी, कैट और वरुण धवन की जोड़ी

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में है जो कि लोगो का मनोरंजन करती है और काफी अच्छा बिजनेस करती है। बीते समय की बात करें तो बॉलीवुड में सिर्फ मारधाड़ और कॉमेडी की फिल्में ही चलती थी और डांस के बारे में तो कोई बात ही नहीं करता था। उस जमाने में कोरियोग्राफर्स को तो कोई जानता भी नहीं था।

लेकिन अब समय बदला है और फिल्मों में डांस का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। कई फिल्में आई है जो कि डांस पर ही आधारित रही है और लोगों ने उसके काफी प्यार दिया है। बता दें कि फिल्मों में अब डांस करना मतलब सफलता की गारंटी माना जाता है।

katrina kaif, varun dhawan, remo dsouza, abcd, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, रेमो डिसूजा, एबीसीडी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्मों मे और लोगों में जो डांस के प्रति क्रेज बढ़ा है वो सिर्फ और सिर्फ रियालिटी शो की वजह से हुआ है। टीवी शो की वजह से ही ये भी पता चला है कि अब आप डांस में भी करियर बना सकते है।

आज हम बात करेगें एक और डांस के ऊपर बनने वाली फिल्म के बारे में जिसमें पहली बार वरुण धवन और कैटरीना कैफ साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके लिए आपको डायरेक्टर रेमो डीसूजा को थैंक्स बोलना होगा क्योकि वो लगातार इस तरह की फिल्मों पर फोकस कर रहे है और इसी तरह की फिल्म एक बार फिर बनाने की सोच रहे है।

आपको बता दे कि वरुण और कैटरीना इस फिल्म के लिए बिल्कुल फाइनल हो चुके है और ये फिल्म एबीसीडी का अगला पार्ट होगी। ये बात खुद ही रेमो डिसूजा ने एक इंटरव्युव के दौरान बोली है कि वो वरुण धवन और कैटरीना कैफ को एक साथ कास्ट कर रहे है।

जानकारों की माने तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी चलेगी क्योंकि वरुण एक शानदार एंटरटेनर है और कैट एक जानदार डांसर है और वो काफी सेट पर मेहनत करती है।

8 नवम्बर 2019 फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गई है तो इसमें कोई शक नही है कि रेमो डिसूजा की ये डांस फिल्म रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है।

हाल ही में आपने कैटरीना कैफ को फिल्म टाइगर जिंदा है में ऐक्शन करते हुए देखा था और फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ा थे। बता दे कि इन दिनो कैटरीना फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान वरुण धवन फिल्म सुई धागा में व्यस्त है और वरुध धवन की अक्टूबर तो रिलीज भी होनी वाली है। लेकिन एक बात तो तय है कि पहली बार जब दोनों बड़े पर्दे पर नजर आएंगे तो फैस खशी से झूम उठेंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X