KHAN सुपरस्टार.. ब्लॉकबस्टर फिल्म.. फिर से नाराज़ हैं कैटरीना.. जानें क्यों!
Recommended Video

यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म के सेट की तस्वीरें भी बाहर आ रही हैं। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म में आमिर खान, बिग बी और फातिमा योद्धा बने हैं। जबकि कैटरीना कैफ डांसर बनी हैं। जी हां, हाल ही में खुद आमिर खान ने बयान दिया है कि फातिमा फिल्म की मेनलीड एक्ट्रेस हैं.. और पूरी फिल्म उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैट लिए एक स्पेशल डांस नंबर भी रखा जाएगा। हम्म.. कहीं ना कहीं.. यह सब सुनकर हमें फिर से आमिर खान की धूम 3 याद आ रही है। जहां कहने को तो कैटरीना का काफी अहम रोल था। लेकिन पूरी फिल्म में उन्होंने डांस करने के अलावा कुछ और नहीं किया.. यहां तक की कैट को डॉयलोग्स भी नहीं दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications