सलमान के बाद कैटरीना का कैरियर बिगाड़ रही सोनाक्षी
कैटरीना कैफ वैसे ही सलमान खान के रवैये से काफी दुखी हैं। हमने आपको बताया था कि सलमान खान कैटरीना से नाराज होकर उनसे बदला लेने पर उतारु हो गए हैं। कुछ साल पहले अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का कैरियर बनाने के लिए अपनी सारी शक्ति झोंक देने वाले सलमान अब कैटरीना का कैरियर डुबोने की तैयारी कर रहे हैं।
बेचारी कैटरीना एक तो सलमान के रवैये से यूं ही दुखी है दूसरा वो सोनाक्षी सिन्हा से भी ज्यादा खुश नहीं है। इसकी एक वजह तो उनकी सलमान से नजदीकियां हैं ही दूसरा बड़ा कारण है कि कैटरीना को लगता सोनाक्षी मीडिया में ऐसे जाहिर करती हैं जैसे सोनाक्षी ने कैटरीना से कई बड़े ब्रांड छीन लिए हैं।
जबकि कैटरीना का कहना है कि उनका उन ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म हो गया था जिनके लिए अब सोनक्षी प्रचार कर रही हैं। अगर सोनाक्षी वाकई ऐसा कर रही हैं तो कैटरीना को ज्यादा टेंशन नहीं लेना चाहिए क्योंकि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट आम बात है।


Click it and Unblock the Notifications