शादी की अफवाहों से नाराज नहीं कैट

By Staff

ब्रिटेन में जन्मी कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में छह वर्ष बिताने के बाद अफवाहों और आलोचनाओं से निपटना सीख लिया है।

बातचीत में एक ओर जहां उन्होंने सलमान खान के साथ शादी की खबरों को बकवास करार दिया वहीं अपनी बहन इसाबेल के फिल्मी दुनिया में कदम रखने की बात से भी इंकार किया।

शादी की रिपोर्ट पर कैटरीना ने कहा, "यह एकदम बकवास है और पत्र (सामना) भी इसे खारिज कर रहा है। जब मैं शादी करूंगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा, अभी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है।"

सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में उठी अफवाहों पर उन्होंने कहा, "ऐसा होता ही है। अगर आप चर्चित हों और दोनों पक्षों में से कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा हो तो ढेर सारी बातें उठती हैं। इससे मुझे स्पष्टीकरण देने के लिए उकसावा नहीं मिलता क्योंकि एक बार ऐसा शुरू हो गया तो हमेशा होता रहता है।"

अपनी बहन के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी वह बहुत छोटी है और उसने अभी एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X