सलमान के साथ काम के नाम पर नाखुश कैटरीना

By Neha Nautiyal

सुनने में आया है कि निर्देशक कबीर खान ने कैटरीना कैफ को अपनी नई फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया। जिसमें कैटरीना ने काम करने के लिए खुशी-खुशी हां बोल दिया। आखिर हो भी क्यों ना कबीर खान ने कैटरीना को न्यूयार्क जैसी हिट फिल्म जो दी थी।

सो इसलिए कबीर की फिल्म में काम करने को लेकर कैटरीना काफी उत्साहित थी। कैट की खुशी का दूसरा कारण ये था कि फिल्म में उनके हीरो बादशाह खान होने वाले थे। मगर शाहरुख से बात नहीं बनी और वो इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। फिर रितिक के बात की गई मगर रितिक ने डेट्स प्राब्लम बताते हुए फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

फिर बारी आई सलमान खान की और बस... सलमान का नाम सुनकर कैटरीना का मूड खराब हो गया। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान-कैटरीना अलग हो चुके हैं। दोनों के रिश्तों में खटास आने के बावजूद कैटरीना ने फराह खान की फिल्म तीस मार खां में एक गाने में जरुर साथ दिखाए पड़े थे। मगर वो सिर्फ एक गाने की बात थी यहां पूऱी फिल्म वो सलमान के साथ नहीं करना चाहतीं थीं।

कैटरीना के करीबी सूत्रों का कहना है कि कैटरीना सलमान के साथ पहले फिल्में कर चुकी हैं जो बॉक्स ऑपिस पर चली भी नहीं। दूसरा कैट किंग खान और रितिक की बड़ी फैन हैं इसलिए सलमान के बजाए उनके काम करना चाहती थी। मगर फिलहाल तो यही लगता है कि कैट के अरमानों पर पानी फिर गया है और वो भी सलमान की वजह से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X