Ooo: सलमान खान के लिए टाईगर ज़िंदा है से पहले ही आफत शुरू हो गई है!
सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच में क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए या सच में लेकिन आजकल कैटरीना कैफ केवल अपने टाईगर यानि कि सलमान के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में खबरें थीं कि लूलिया को कैटरीना से काफी दिक्कतें हैं। अब जिस तरह से कैटरीना सलमान के बारे में बातें कर रही हैं, ये तो तय है कि सलमान के लिए आफत बस बढ़ने वाली है।

बहरहाल, अपने और सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है।
हम एक दूसरे से दुनिया की किसी चीज़ के बारे में भी बात कर सकते हैं। उससे भी ज़्यादा हम एक दूसरे की बहुत इज़्जत करते हैं, जो किसी भी रिश्ते की नींव होता है। तो लोग भले ही कितना भी पूछें, इस रिश्ते को किसी एक शब्द में नहीं बांधा जा सकता है।
कुछ दिनों पहले भी एक इवेंट में जब कैटरीना से पूछा गया कि 18 साल में आपके साथ सबसे अच्छा क्या हुआ तो उनका जवाब था - सलमान!


Click it and Unblock the Notifications
