..................... Katrina Kaif to team up with Shahrukh Khan for the Satte Pe Satta remake? - Hindi Filmibeat

इस धमाकेदार रीमेक में होंगे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

हाल ही में खबरें आई थी कि रोहित शेट्टी फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक बना रहे हैं और इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बनेगी। बहरहाल, भारत के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना कैफ से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कैटरीना ने कहा, ये खबरें महज कोरी अफवाह है, इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

बता दें, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ जब तक है जान और जीरो जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना ने शाहरुख पर बात करते हुए कहा, पर्सनली शाहरुख खान अभी भी पहले जैसे ही हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत ही गंभीर और उत्साहित रहते हैं। अपने काम के प्रति उनका प्यार और लगन देखकर दूसरे कलाकार भी प्रभावित होते हैं। एक इंसान के तौर पर अब मैं शाहरुख को काफी अच्छी तरह जानने लगी हूं।

Katrina Kaif

सत्ते पे सत्ता रीमेक की बात करें तो, खबरों के अनुसार फराह खान की अगली फिल्म यही रीमेक होगी। जिसे प्रोड्यूसर करेंगे रोहित शेट्टी। जी हां, 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की प्लानिंग चल रही है।

सत्ते पे सत्ता की बात करें तो यह सात भाइयों की कहानी है। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी स्टारर यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।

दरअसल, रोहित शेट्टी लंबे समय से इस फिल्म की रीमेक बनाना चाह रहे हैं। लेकिन फिल्म की राइट्स कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। जैसे ही रोहित को फिल्म की राइट्स मिलेगी, वो फिल्म शुरु कर देंगे। बता दें, लगभग 9 साल पहले भी निर्देशक सोहम शाह ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक बनाने की प्लानिंग शुरु की थी। लेकिन अफसोस बात आगे नहीं बढ़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X