सलमान के फिर करीब आयेंगी कैटरीना कैफ?

By Ajay Mohan

मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्‍तों पर जितनी बात करें उतनी ही कम है, क्‍योंकि ये कब करीब आ जाते हैं, कब दूर हो जाते हैं, पता नहीं चलता। आज कल दोनों के बीच दूरियां बनी हुई हैं, लेकिन जल्‍द ही दोनों करीब भी आ जायेंगे। बस सूरज बड़जातिया की हां की देर है। जी हां। क्‍योंकि राजश्री प्रोडक्‍शन की आने वाली नई फिल्‍म में कैटरीना का नाम जोरों पर है।

मैंने प्‍यार किया, हम आपके हैं कौर, हम साथ-साथ हैं, आदि जैसी फिल्‍में दे चुके राजश्री प्रोडक्‍शन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पहले जिस किरदार के लिये अनुष्‍का शर्मा को चुना गया था, अब उस पर कैटरीना का नाम चल रहा है। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्‍म के सीन लंदन में फिल्‍माये जायेंगे, लिहाजा लोकेशन डिसाइड करने के लिये सूरज बड़जातिया आज कल लंदन की सैर पर हैं। उनके लौटते ही हीरोइन का नाम फाइनल हो जायेगा।

इस फिल्‍म में भी सलमान का नाम प्रेम ही होगा, अब प्रेम की प्रेमिका कौन बनेगी, यह प्रश्‍न फिल्‍म इंडस्‍ट्री में घूम रहा है। बात अगर कैटरीना की करें, तो उनका नाम फाइनल हुआ, तो एक बार फिर से सलमान-कैटरीना के रिश्‍तों की खबरें मीडिया में दौड़ने लगेंगी, और हर बार की तरह इस बार भी सलमान को यह सफाई देनी पड़ेगी कि कैट अब सिर्फ उनकी दोस्‍त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X