कैटरीना मेरी जान : शाहरूख खान की ज़ीरो में कैटरीना का स्पेशल डांस शूट करेंगे आनंद एल राय
शाहरूख खान पूरे ज़ोर शोर से अपने अगले प्रोजेक्ट ज़ीरो की रिलीज़ की तैयारी में जुट गए हैं। और डायरेक्टर आनंद एल राय पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म में कोई कमी ना रह जाए। अब फिल्म में कैटरीना कैफ हों और उनका डांस ना हो, ऐसा तो दर्शकों को धोखा देने जैसा होगा। तो खबर है कि जल्दी ही आनंद एल राय कैटरीना कैफ के साथ ज़ीरो के लिए एक बेहतरीन डांस नंबर शूट करने वाले हैं।
सूत्रों की मानें तो इस गाने को कैटरीना मेरी जान कहा जा सकता है जो कि असल में फिल्म का पहला नाम भी था। इतना ही नहीं, फिल्म में बऊआ सिंह यानि कि बौने शाहरूख खान को कैटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन बताया जा रहा है और इसीलिए फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान रखा गया था।

अब गाने का नाम क्या होगा ये तो पता नहीं लेकिन इतना पता है कि गाना इस साल के बेस्ट डांस नंबर में शुमार होगा। वैसे भी कैटरीना कैफ अगर बेस्ट कुछ करती हैं तो वो है डांस नंबर। इसी कारण, उन्हें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में जगह मिली और उस फिल्म के ट्रेलर और नए गाने सुरैया से ये साफ है।
बात की जाए ज़ीरो की तो फिल्म का ट्रेलर, शाहरूख खान के जन्मदिन यानि कि 2 नवंबर को आ रहा है और फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी। कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद ज़ीरो में भी अपने डांस के ही जलवे बिखेरती नज़र आएंगी। वैसे आपको याद दिला देते हैं, कैटरीना के बेस्ट डांस नंबर -


Click it and Unblock the Notifications
