कैटरीना कैफ करने जा रही हैं अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरेकोंडा के साथ रोमांस, फैन्स ने कहा सुपरहिट

बॉलीवुड में इस समय फिल्में रिलीज़ भले ही ना हो रही हों लेकिन आए दिन किसी ना किसी नई फिल्म का अनाउंसमेंट हो जाता है। अनाउंसमेंट ना भी हो तो काम या चर्चा तो शुरू हो ही जाती है। अब चर्चा है कि कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म में अर्जुन रेड्डी सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा के साथ रोमांस करती नज़र आ सकती हैं।

और ये अफवाह किसी और ने नहीं बल्कि फैन्स ने उड़ा दी है। और इसके पीछे का कारण भी बड़ा छोटा सा है। कारण बस इतना है कि कैटरीना कैफ ने हाल ही में अर्जुन रेड्डी स्टार को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है।

katrina-kaif-to-romance-arjun-reddy-star-vijay-deverakonda-in-a-hindi-film

वैसे तो विजय देवरेकोंडा, अनन्या पांडे के अपोज़िट लाईगर नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है। लेकिन फिल्म कब रिलीज़ होगी इसका फिलहाल किसी को नहीं पता है।

ऐसे में कैटरीना कैफ और विजय को साथ में देखने की खबर सुनकर ही फैन्स उत्साहित हो चुके हैं। वैसे हाल फिलहाल में कैटरीना कैफ के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

हाल ही में प्रभास से जुड़ा है नाम

हाल ही में प्रभास से जुड़ा है नाम

गौरतलब है कि हाल ही में कैटरीना कैफ का नाम, प्रभास के साथ एक रोमांटिक फिल्म के लिए जुड़ रहा है जो कि एक काफी बड़ा पैन - इंडिया प्रोजेक्ट होगा। दिलचस्प है कि इससे पहले, प्रभास की साहो के लिए भी पहली पसंद कैटरीना कैफ ही थीं।

साउथ सुपरस्टार्स की भरमार

साउथ सुपरस्टार्स की भरमार

इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ की किटी में इस समय साउथ के सुपरस्टार्स की भरमार है। प्रभास और विजय देवरेकोंडा के अलावा, कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म में विजय सेतुपति के अपोज़िट दिखाई देने वाली हैं।

एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म

एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म

दूसरी तरफ वो एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी बताई जा रही है।

सामने आ चुका है लुक

सामने आ चुका है लुक

इस फिल्म के सेट से कैटरीना कैफ की एक तस्वीर लीक हो चुकी है जिसमें कैटरीना का नया लुक किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। कैटरीना कैफ अपने इस नए लुक में बेहद अलग नज़र आ रही हैं।

टाईगर 3 की तैयारी

टाईगर 3 की तैयारी

इसी के साथ कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ टाईगर 3 की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और अगर कोरोना काल में सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म अगले साल ईद पर फैन्स के सामने हो सकती है।

सुपर सोल्जर की तैयारी

सुपर सोल्जर की तैयारी

आने वाले समय में भी कैटरीना कैफ का कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ रहा है। इनमें ऋतिक रोशन के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक और कृष सीक्वल प्रमुख था। इसके अलावा शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा है।

सुपर सोल्जर की तैयारी

सुपर सोल्जर की तैयारी

वहीं अली अब्बास ज़फर के साथ कैटरीना कैफ अपनी सुपरहीरो फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का भार कैटरीना कैफ पूरी तरह अपने कंधों पर उठाने वाली हैं और ये बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन फिल्म होने वाली है।

बदल दी है करियर की दिशा

बदल दी है करियर की दिशा

कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई।

सशक्त किरदार कम लेकिन शानदार

सशक्त किरदार कम लेकिन शानदार

हालांकि, इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

नहीं बनना है आईटम गर्ल

नहीं बनना है आईटम गर्ल

कैटरीना कैफ ने सलमान खान की दबंग 3 के लिए एक आईटम डांस रिजेक्ट किया। वहीं उन्होंने साफ किया कि अब उन्हें फिल्मों में नाच गाना नहीं करना है और वो ये सब काफी कर चुकी हैं। अब वो केवल अपने किरदारों पर ध्यान देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X