सलमान की ईद 2019 का पहला ट्विस्ट लाई हैं कैटरीना कैफ, भारत की ज़ोरदार तैयारी
कैटरीना कैफ और सलमान खान, ईद 2019 में भारत के साथ परदे पर एक साथ दिखाई देंगे और अब अली अब्बास ज़फर एक बार फिर से फिल्म में कैटरीना कैफ के किरदार पर काम करना शुरू कर चुके हैं ताकि वो परदे पर मज़बूती से मुख्य किरदार के साथ खड़ी दिखाई दे सकें और फिल्म की हीरोइन लगें ना कि कोई कैमियो किरदार।
गौरतलब है कि इस साल, कैटरीना कैफ तीनों खान के साथ एक साथ काम कर रही थीं और तीन बड़े त्योहारों पर उनकी तीन बड़ी रिलीज़ त हो चुकी थी। दीवाली पर आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, क्रिसमस पर शाहरूख खान के साथ ज़ीरो और फिर ईद पर सलमान खान के साथ भारत।

लेकिन आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ केवल कैमियो करती दिखाई दीं। वहीं आनंद एल राय की ज़ीरो में भी उनका किरदार कैमियो जितना ही है हालांकि आनंद का कहना है कि ये छोटा लेकिन मज़बूत किरदार है। यही कारण है कि उनकी दोनों खास दोस्त अली अब्बास ज़फर और सलमान खान अब भारत में उनके किरदार को बेहतर और बड़ा बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।
वैसे सलमान कैटरीना ने आखिरी बार जब टाईगर ज़िंदा है शूट की थी तब भी उनकी तस्वीरें फैन्स दिल थाम के देखते थे। आपको भी ऐसी ही कुछ रोमांटिक तस्वीरें दिखा देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications