#JustIN: कैटरीना कैफ ने दी शाहरूख खान की फिल्म बीच में छोड़ने की धमकी!
कैटरीना कैफ ने आखिरकार खुद पर काबू नहीं ही रखा। उन्होंने हाल ही में शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म छोड़ने की धमकी दे दी है।
आखिरकार, कैटरीना कैफ के सब्र का बांध टूट ही गया और उन्होंने वो ही कर दिया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। इस समय कैटरीना कैफ के करियर को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है एक हिट की। जिसके लिए उन्हें थोड़ा एडजस्ट भी करना पड़े तो कर लेना चाहिए। लेकिन कैट ने ऐसा नहीं किया।
कैटरीना कैफ ने आखिरकार शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म छोड़ने की धमकी दे दी है। और वजह कोई नई नहीं है। वजह हैं दीपिका पादुकोण।

गौरतलब है कि शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए दो हीरोइनें चाहिए। और इनमें से एक रोल के लिए कैटरीना कैफ तय मानी जा रही हैं। वहीं दूसरे के लिए बार बार दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है।
["आमिर को पूछो तो 9 बजे सोने चला जाता है, मैं और सलमान पार्टी कर लेते हैं"]
अब भले ही आनंद एल राय के लिए ये बहुत ही दिलचस्प कास्टिंग रही हो लेकिन शायद वो ये भूल गए कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच एक ही चीज़ कॉमन है - रणबीर कपूर।
जहां दीपिका ने रणबीर के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी मिटाते हुए एक कंफर्ट लेवेल बना लिया वहीं कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अभी भी एक दूसरे पर छींटाकशीं कर रहे हैं।
[शाहरूख कहते फिर रहे हैं - कैटरीना मेरी जान]
बहरहाल, जब कैटरीना को पता चला कि दीपिका ने फिल्म के लिए हां कर दी है, तो उनके पास दो ऑप्शन बचे - या तो फिल्म छोड़ दें या फिर दीपिका के साथ ज़बर्दस्ती की केमिस्ट्री दिखाएं। उन्होंने दूसरा ऑप्शन चुन लिया।
खैर, दो हीरोइनों में दिक्कत होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन हमें लगता है कि कैटरीना को दीपिका के साथ ये फिल्म ज़रूर करनी चाहिए। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें साथ में देखने में काफी मज़ा आएगा -


Click it and Unblock the Notifications

