कैटरीना बताएंगी कब है शादी का सही वक्त!
सलमान खान के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आईं बॉलिवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, करियर में भले ही कुछ खास मकाम हासिल ना कर सकी हों लेकिन इनकी निजी जिंदगी हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा रही हैं। आजकल कैटरीना कैफ शादी को लेकर लोगों को कुछ सलाह दे रही हैं, आइये जानते हैं क्या।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से काफी खबरें आ रही हैं। यहां तक कि अब तो ये भी साफ हो गया है कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं। ऐसे में शादी को लेकर कैटरीना कैफ की सोच काफी गंभीर और साफ होती दिख रही है।
हाल ही में कैटरीना ने टाइटन रागा के लिए एक ऐड शूट किया है जिसमें उन्होंने शादी को लेकर कुछ अपनी राय जाहिर की है।
1 इसलिए शादी मत करिये क्योंकि आपका एक्स ब्वॉयफ्रैंड शादी कर रहा है।
2 या फिर वैलेंटाइन डे के दिन आप अकेला महसूस करते हों।
3 इसलिए शादी ना करो क्योंकि तुम्हारे सारे दोस्त शादीशुदा हैं।
4 इसलिए शादी मत करो क्योंकि लोगों के सवालों से तुम परेशान हो।
5 क्योंकि बुढ़ापे में किसी का साथ मिलेगा।
6 क्योंकि छोटी बहन लाइन में है।
शादी तब करो जब कोई ऐसा मिल जाए तो आपके लायक हो, आपके वक्त के लायक हो।


Click it and Unblock the Notifications