NEWCOMER कैट को था सलमान का सहारा....अब बन गई हैं सलमान!
[गपशप] एक वक्त था जब बॉलीवुड में एक सुपरस्टार बन सकती लड़की बूम जैसी फिल्म से डेब्यू करने के बाद, बॉलीवुड में अपनी पहचान ढूंढने की कोशिश कर रही थी कि उसे एक सलमान खान मिल गए और रातों रात एक विदेशी मॉडल से वो लड़की सुपरस्टार कैटरीना कैफ बन गई।
ऐसा नहीं कि उनमें वो बनने की काबिलियत नहीं थी पर उन्हें सही वक्त पर सही इंसान मिला था। वरना ऐसे काफी न्यूकमर हैं, जो बॉलीवुड में अपनी खाक छानते रह जाते हैं।
लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि उस न्यूकमर में किसी स्टार के साथ काम करने की कुव्वत नहीं है। कम से कम कैटरीना कैफ की बातों का मतलब तो यही निकलता है। अव्वल तो वो ज़्य़ादा बोलती नहीं है।
पर आजकल जब वो खुलकर बोल रही हैं तो शायद उन्हें सोचना पड़ेगा कि क्या वो ज़्यादा बोल रही हैं। क्योंकि रणबीर से लेकर जॉन अब्राहम तक उनके कुछ कमेंट्स फैन्स को कतई पसंद नहीं आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
