OUCH: सलमान खान को मिल गया है HINT...एक और कन्या...एक और आफत!
सलमान खान और कन्याओं का रिश्ता कुछ ज़्यादा ही गहरा होता है। जब भी उन्हें कोई कन्या भा जाती है तो फिर उसकी ज़िम्मेदारी सलमान पर आ जाती है। और अब तो कैटरीना कैफ ने साफ साफ हिंट दे दिया है कि सलमान के ऊपर एक और ज़िम्मेदारी आने वाली है।
बात हो रही है, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की। दरअसल, कैटरीना से हाल ही में पूछा गया कि क्या वो अपनी बहन इसाबेल को लॉन्च करेंगी तो कैटरीना का जवाब था सवाल ही नहीं उठता।

कैटरीना का मानना है कि अगर वो खुद इसाबेल को लॉन्च करेंगी तो लोगों को लगेगा कि इसाबेल में टैलेंट नहीं है। इतना ही नहीं, कैटरीना ने कहा कि मैं तो प्रोड्यूसर भी नहीं हूं। तो लोगों को साफ लगेगा कि केवल अपनी बहन को लॉन्च करने के लिए मुझे प्रोड्यूसर बनना पड़ा।
इसका मतलब ये भी निकलेगा कि मेरी बहन को कोई काम देना नहीं चाहता इसलिए थक हार कर मैं ही उसके लिए फिल्म बना रही हूं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि अगर कैटरीना ये काम नहीं करेंगी तो इसे दो ही लोग कर सकते हैं।
करण जौहर या सलमान खान। कैटरीना हिंट भी दे चुकी है कि मेरे अंदर करण जौहर जैसी बात नहीं है कि मैं टैलेंट लॉन्च कर सकूं।


Click it and Unblock the Notifications