वरूण धवन की बड़ी फिल्म को कैटरीना कैफ ने किया REJECT- सलमान की फिल्म में बिज़ी!
रेमो डिसूजा की डांस फिल्म काफी चर्चा बटोर रही थी। एक तो यह सबसे मंहगी 3डी डांस फिल्म बनने वाली है, ऊपर से वरूण धवन और कैटरीना कैफ की जोड़ी। जाहिर है फैंस में काफी क्रेज था। लेकिन बता दें, कैटरीना कैफ ने रेमो की इस फिल्म को ना कर दिया है। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग डेट्स भारत की शूटिंग डेट्स से क्लैश हो रही है। इस बात का खुलासा खुद कैटरीना के प्रवक्ता ने किया है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जनवरी से शुरु होने वाली है। जबकि फिल्म ईद 2019 पर रिलीज हो रही है।

वहीं, रेमो डिसूजा की डांस फिल्म भी जनवरी में फ्लोर पर आने वाली है। वरूण धवन स्टारर यह फिल्म 2019 नवंबर में रिलीज की प्लानिंग है। लेकिन अब जबकि कैटरीना ने फिल्म को ना कर दिया है, देखना दिलचस्प होगा कि वरूण के साथ फिल्म में किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। रेमो की यह डांस फिल्म 3डी होगी, साथ ही बॉलीवुड की सबसे मंहगी डांस फिल्म भी।
रिपोर्ट्स की मानें तो एबीसीडी 3 को आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी। फिल्म में पांच गाने होंगे.. और कैटरीना फिल्म में पाकिस्तानी डांसर की भूमिका अदा करने वाली थीं। हालांकि अफवाह यह भी है कि रेस 3 के बाद फिल्म के मेकर्स ने इस डांस फिल्म का बजट कम कर दिया है।
रेमो इसे काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे। लेकिन अब निर्माता बजट बढ़ाने के लिए राज़ी नहीं हैं। वहीं, रेमो के साथ सलमान की डांस भी अधर में लटक चुकी है। सूत्रों की मानें तो सलमान अब उस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। रेस 3 की असफलता का खामियाज रेमो को काफी लंबा झेलना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications