#Strange: कैटरीना कैफ को यहां आते सबने देखा...जाते किसी ने नहीं देखा!
चार दिन से एक ही चर्चा है - कैटरीना कैफ और उनका स्मिता पाटिल अवार्ड। आखिरकार उन्होंने ये अवार्ड रिसीव कर ही लिया। लेकिन एक अंग्रेज़ी दैनिक के मुताबिक वहां कुछ और भी दिलचस्प हुआ।
दरअसल, ये अवार्ड सेरेमनी जिस होटल में रखी गई थी वहां कैटरीना कैफ को आते तो सबने देखा पर जाते किसी ने नहीं देखा! इसका कारण ये था कि कैटरीना कैफ चुपचाप होटल के किचन से पीछे के रास्ते से निकल गईं।

जी हां, अवार्ड लेने के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाए लेकिन मीडियो से बचने के लिए निकल गईं। अब ऐसा उन्होंने ज़ाहिर सी बात है, क्यों किया ये तो सब जानते हैं।
[#UffKatrina: हमेशा आपके साथ ही ऐसा क्यों हो जाता है]
लेकिन इसके बावजूद हमारे पास कुछ ठोस कारण हैं कि कैटरीना कैफ को स्मिता पाटिल अवार्ड मिलने में कोई बुराई नहीं थी -
मेहनत
कैटरीना कैफ मेहनती हैं और ये बात शायद बॉलीवुड का हर इंसान मानेगा। उन्होंने हर चीज़ पर मेहनत की है अपनी बोलचाल से लेकर पहनावे तक पर।
लगन
कैटरीना कैफ में लगन है। जितनी बुराई उनके काम की हुई है, इसके बाद कोई भी इंसान आसानी से हार मान लेगा। लेकिन कैटरीना कैफ ऐसा नहीं करती हैं। वो वापस उठती हैं, फिर से अगली चुनौती के लिए खुद को तैयार करती हैं।
[#Scoop: कैटरीना कैफ के आधी रात के तमाशे के बारे में सुना?]
बूम से धूम तक
याद कीजिए वो समय जब कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में आई थीं। ना उन्हें हिंदी आती थी, ना ही डांस, ना ही एक्टिंग। लेकिन बूम से धूम तक के सफर में काफी कुछ बदल गया है उनके लिए।
ए लिस्ट
कैटरीना कैफ की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उन्हें बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिना जाता है और वो ए लिस्ट एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक की पहली पसंद रहती हैं।
गलती पर सुधार
ऐसा नहीं है कि कैटरीना कैफ ने गलतियां नहीं की हैं लेकिन उन्होंने इस गलती को सुधारा भी है। सबसे बड़ी गलती तो थी सलमान खान का साथ छोड़ना लेकिन कैटरीना कैफ ने वापस अपने रिश्ते सुधार लिए।
तगड़ा पीआर
कैटरीना कैफ के पास एक तगड़ी पीआर टीम है जो उनकी इमेज से लेकर उनकी खबरों तक को कभी बिगड़ने नहीं देती। और अपनी इमेज बनाए रखना, वो भी बॉलीवुड में काफी काफी बड़ा काम है।
केवल काम पर फोकस
कैटरीना कैफ ने अब तक केवल अपने काम पर फोकस किया है। अब उस काम को कैसे करवाया जा सकता है, ये अलग बात है लेकिन अगर उन्होंने कोई काम हाथ में लिया तो वो उसे पूरा ज़रूर करती हैं।
जानती हैं खुद का सच
कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी अच्छाई है कि वो खुद का सच जानती हैं। उन्हें पता है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती, उन्हें पता है कि उनकी हिंदी कितनी खराब है। और जो इंसान अपनी सच्चाई जानता है, उसे आगे बढ़ने में ज़्यादा आसानी होती है।
कोशिश तो की
कुल मिलाकर देखा जाए तो कैटरीना कैफ ने कम से कम कोशिश तो की है और इतने सालों से वो बॉलीवुड में टिकी हुईं। कुछ फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की भी कोशिश की है।
किसने दिया अवार्ड
अब सबसे बड़ी बात कि अवार्ड किसने दिया। जिस संस्था ने ये अवार्ड दिया, वो बॉलीवुड के ए लिस्टर को ही ये अवार्ड देता है, जिससे वो अपने सोशल कामों के लिए फंड्स इकट्ठा कर सके। अब आप ही बताइए इसमें बुराई क्या है।


Click it and Unblock the Notifications








