कैटरीना कैफ की बहन इस यंग एक्टर के साथ करेंगे डेब्यू, जानिए DETAILS
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ हमेशा अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं।वो हाल में प्रसिद्ध कॉस्मेटिक ब्रांड लेक्मे का नया चेहरा बनी हैं।कैटरीना कैफ चाहती हैं कि इसाबेल भी बॉलीवुड में उनकी तरह अपने पैर जमाएं और खुद इसाबेल भी इसके लिए तैयार हैं। अब खबरें ये आ रही हैं कि इसाबेल कैफ बॉलीवुड में शानदार डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
जी हां इसाबेल कैफ रेमो डिसूजा के असिस्टेंट डायरेक्टर स्टेनली डि कोस्टा की फिल्म में नजर आ सकती हैं जिसका नाम टाइम टू डांस होगा। यह स्टेनली डि कोस्टा की भी डायरेक्शन में डेब्यू फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में इसाबेल के ऑपोजिट सूरज पंचोली नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि सूरज पंचोली ने 2015 में हीरो फिल्म से डेब्यू किया था। दोनों फिलहाल अपने डांस पर काम कर रहे हैं और इसकी कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। खबरों की मानें तो इसाबेल लंबे समय एक सही स्क्रिप्ट और प्लेटफॉर्म का इंतजार कर रही थी और उन्हें आखिरकार ऐसी फिल्म मिल गई।
सूरज पंचोली डांस लगभग एक महीने से डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं तो वहीं इसाबेल ने भी उन्हें 2 बार ज्वाइन किया है। फिल्म की शूटिंग मई से शुरु हो सकती है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि फिल्म के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
इसाबेल हालांकि बॉलीवुड में 2014 में Dr Cabbie में नजर आईं थीं लेकिन वो पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर छा जाना चाहती हैं।इसाबेल अपनी बहन की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। कैटरीना कैफ भी अपनी बहन का करियर संभालने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।
पिछले दिनों भी विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में वो कैटरीना के साथ नजर आई थीं।अफवाहों की मानें तो कैटरीना कैफ चाहती हैं कि सलमान खान इसाबेल को बॉलीवुड में पैर जमाने में मदद करें। हालांकि सलमान खान का पूरा ध्यान बहन अर्पिता के पति आयुष के डेब्यू पर है।


Click it and Unblock the Notifications











