सल्लू से शादी फिलहाल नहीं: कैटरीना

याद दिला दें कि कैटरीना के बर्थ-डे पर सल्लू और किंग खान के बीच मामूली सी नोकझोंक बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। मीडिया से कैट ने कहाः मैं इस पूरे मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती और न ही मैं खुद को इस लायक समझती हूं कि कोई टिप्पणी कर सकूं।
इतना ही नहीं कैटरीना ने यह भी स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में अपने ब्वायफ्रैंड सल्लू से शादी का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहाः मेरा फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है, मैं अभी कुछ साल अपना ध्यान कैरियर पर लगाना चाहती हूं।
वैसे, कैटरीना हम समझ सकते हैं कि सल्लू की गर्लफ्रैंड बनने के बाद खुलकर अपने दिल की बात कहना कितना मुश्किल होता होगा...


Click it and Unblock the Notifications