#FinalFilm: तो खुद के बदले भी सलमान ने कैट को दिया एक KHAN!
अगर खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ ने तरूण मनसुखानी की अगली फिल्म साइन कर ली है और सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि ये उनकी ही फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है। पहले फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बात चल रही थी।
इस फिल्म को सलमान खान और करण जौहर मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे। फिर भी प्रोड्यूसर साहब ने कैटरीना को अपना परफेक्ट रिप्लेसमेंट दिया है। जल्द ही इस फिल्म से फवाद खान का नाम जुड़ सकता है।
[गाने के साथ शुरू हुई सलमान - करण की फिल्म शुद्धि!]
इस वक्त वो धर्मा प्रोडक्श्न्स के फेवरिट चल रहे हैं और कई लोगों का मानना है कि कैटरीना की जोड़ी फवाद खान के साथ बहुत ही अच्छी लगेगी। वैसे भी कपूर एंड सन्स के सुपरहिट होने के बाद फवाद खान की डिमांड अचानक से बढ़ चुकी है।
अब देखना है कि फवाद कैटरीना का दोस्ताना सीक्वल कब अनाउंस होता है। आप देखिए क्यों है फवाद खान सलमान के परफेक्ट रिप्लेसमेंट -


Click it and Unblock the Notifications


