OUCH.. कैटरीना की जगह यहां सलमान खान होते.. तो फिर तमाशा होता!

By Neeti

दरअसल, एयर इंडिया के अधिकारियों ने कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मुंबई जाने वाली उनकी निर्धारित उड़ान में चढ़ने नहीं दिया। दोनों सितारे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल क्षेत्र में अपनी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' का प्रमोशन कर रहे थे।

लिहाजा, उन्हें फ्लाइट बोर्ड करने में देरी हो गई। जिस वजह से उन्हें प्लेन में चढ़ने नहीं दिया गया। वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा जांच के बाद दोनों फिल्म प्रमोशन के लिए हवाईअड्डे के ड्यूटी फ्री एरिया में फैंस से मिलने लगे।

[सलमान खान ने उड़ाया कैटरीना कैफ का मज़ाक.. कैटरीना का करारा 'जवाब'..]

Katrina Kaif, Sidharth Malhotra

हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि दोनों कलाकारों को विमान से सवार होने से नहीं रोका गया क्योंकि उनके पास बोर्डिंग पास थे बल्कि उन्होंने खुद सफर नहीं करने का फैसला किया।

खैर, यह पहली बार नहीं है जब किसी सितारे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया हो। कुछ ही दिनों पहले सलमान खान भी फ्लाइट पकड़ने के लिए 15 मिनट की देरी से पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें रोक दिया गया। लेकिन सलमान ने वहां अपना आपा खो दिया और अधिकारियों से लड़ाई कर ली।

['सलमान की फिल्म है.. लेकिन मुझे अप्रोच नहीं किया गया है.. मैं क्या बोलूं!']

बहरहाल, बार बार देखो की बात करें तो यह एक रोमांटिक फिल्म हैं, जहां 60 सालों की कहानी कही जाएगी। फिल्म की कहानी काफी अलग तरह की है और नई है।

कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो आने वाला वक्त देख सकता है और फिर उसके साथ क्या करता है। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बार बार देखो' 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

इससे पहले कैटरीना कैफ फितूर में नजर आ चुकी हैं, जबकि सिद्धर्थ मल्होत्रा ने कपूर एंड सन्स जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।

फर्स्ट लुक कैटरीना कैफ- सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार बार देखो का फर्स्ट लुक..

शानदार जोड़ी कोई शक नहीं कि ये नई जोड़ी काफी शानदार लग रही है। पहली बार कैटरीना और सिद्धार्थ एक साथ दिख रहे हैं।

शूटिंग खत्म फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लिहाजास अब जल्द ही पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें, फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

नित्या मेहरा नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म बार बार देखो एक रोमांटिक ड्रामा है, जहां 60 सालों का सफर दिखाया जाएगा।

लोकेशन फिल्म का लोकेशन काफी शानदार है। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड, बैंकॉक और दिल्ली में किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X