किसके लिए कैटरीना ने की 12 घंटे लगातार शूटिंग?
कैटरीना की इस मेहनत के पीछे आमिर खान का हाथ हैं
लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि कैटरीना की इस मेहनत के पीछे आमिर खान का हाथ हैं, जिनके साथ कैटरीना ने पिछले साल सबसे बड़ी हिट फिल्म धूम 3 दी थी। फिल्म के शूट के वक्त कैटरीना ने आमिर खान को बड़ी ही करीबी से नोटिस किया था।
रोमांस के बाद 'बैंग बैंग' का एक्शन शूट करेंगे' रितिक-कैटरीना
यहां तक की आमिर ने अपने काम की सनक में कैटरीना कैफ से बुखार में भी काम करवाया था जिसके चलते कैट को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन जब इस परेशानी और मेहनत का नतीजा सामने आया तब कैटरीना को एहसास हुआ कि आमिर की काम के प्रति सनक यूं ही नहीं है।
और शायद इसलिए कैटरीना ने भी अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने की कोशिश कर रही हैं। अब देखते हैं कि उनकी यह मेहनत उनके कितने काम आती है और उनकी फिल्म बैंग-बैंग, धूम 3 की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ती है कि नहीं?
आपको बता दें कि फिल्म बैंग-बैंग हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक है। जिसके हीरो-हिरोईन एक्शन करते हैं, पागलों की तरह डांस करते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का है तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications
