Katrina Kaif ने शॉर्ट्स पहनकर डेनिम लुक में दिए बोल्ड पोज, लोग बोले- 'अपने फैंस को ऐसे ना छोड़ें'

कैटरीना कैफ इस वक्त कई कारणों से खबरों का हिस्सा है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये साल उनके लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। हालांकि काफी कम देखा जाता है कि कैटरीना कैफ का बोल्ड अवतार लोगों के सामने आए लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा ही हुआ है। कैटरीना कैफ ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिनमें वो डेनिम लुक में काफी बोल्ड लग रही हैं। जी हां, कैटरीना कैफ ने इस दौरान शॉर्ट्स पहना हुआ है और ऊपर डेनिम शर्ट पहनकर काफी बोल्ड लग रहीं हैं।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं लोग उनपर काफी प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, ''बस एक छोटा सा पोस्ट पैक अप पोज़ दे रही हूँ।'' फिर क्या था लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
एक ने लिखा था, ''Wowwww आखिरकार, हमने आपको मिस किया !! इतने दिनों से कहाँ थीं!!!! अपने फैंस को इस तरह ना छोड़ें और कृपया ज्यादा एक्टिव रहें।'' जबकि एक का कहना था, ''और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का पुरस्कार कैट को जाता है।''
इसके अलावा एक फैन ने लिखा था, ''तुम्हें बहुत याद किया !! अपकी लेटेस्ट की तस्वीर देखकर बहुत अच्छा लगा और इससे भी ज्यादा क्योंकि आप ठीक हैं !! रविवार मुबारक हो।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और अभिनेत्री ने किसी भी फैन के कमेंट्स पर फिलहाल रिएक्ट नहीं किया है।
फैंस के अलावा अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी कैटरीना कैफ के इस लुक की तारीफ की है। वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस ईद वो सलमान खान के साथ मिलकर काफी तगड़ा धमाका बॉक्स ऑफिस पर करने आ रहीं हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों अपने आपको काफी बिजी रखती हैं और शादी के बाद वो चुनिंदा प्रोजेक्ट्स की कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications