सलमान के दुश्मन शाहरूख के साथ लंदन में कैटरीना
यशराज कैम्प की आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और कैटरीना कैफ दोनों लंदन पहुंच गए हैं। वैसे अभी तक इस फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हो पाया। वैसे लंदन में ही कैट का घर है और जैसे ही वो लंदन पहुंची तुरंत ही काम पर लग गई।
सुनने में आया है कि यह एक रोमांटिक फिल्म है। वैसे कैट अपने काम को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करती इसी के चलते चलते उनके शॉट्स भी पूरे हो गए। सूत्रों की मानें तो किंग खान शाहरूख कैट का कुछ ज्यादा ही खयाल रख रहे थे कि वह सेट पर कंफर्टेबल हैं या नहीं। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी थी।
इन दोनों के अलावा वहां यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा , अनिल मेहता और मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी अहम किरदार निभा रही हैं। लेकिन अभी वह लोकेशन पर नहीं पहुंची, वह जल्द ही लंदन को रवाना होंगी। देखते हैं कि तीनों की तिकड़ी क्या रंग जमाती है।


Click it and Unblock the Notifications