शाहरूख के लिए कैट ने ठुकरा दिए 1 करोड़ का ऑफर
बॉलीवुड में हर कोई शाहरूख खान के लिए कुछ भी कर सकता है। कुछ इसी तरह है कैटरीना कैफ उन्होंने शाहरूख के साथ फिल्म में काम करने के लिए मिल रहे करोडों रूपयों को ठोकर मार दी है। उन्होंने करोडो़ रूपयों के बजाए शाहरूख के साथ रहना पसंद किया है।
कुछ समय पहले खबरें आ रही थी कि कोच्चि में होने वाले एक फैशन शो के लिए उनसे बात चल रही है और फैशन ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें केवल 10 मिनट के रैम्पवॉक के लिए 1 करोड़ रुपए दे रहे थे और जो स्टार्स को दी जाने वाली रकम से काफी ज्याद है।
लेकिन कैट इन दिनों शाहरूख खान के साथ लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रही है और जिसके चलते उन्होंने इस फैशन शो के लिए मना कर दिया है। क्योंकि वह नहीं चाहती कि फिल्म की शूटिंग में किसी भी तरह की देरी हो। कैट के करीबी लोगों का भी कहना है कि कैट से बात चल रही थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का को कमिटमेंट नहीं किया था।
वैसे बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि कैट काफी प्रोफेशनल हैं और वह अपने काम के समय केवल और केवल काम पर ही ध्यान देती हैं। इसी कारण से वह बॉलीवुड में हर किसी की फेरट स्टार बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications