कैटरीना हैं गौरी खान की फेवरेट
सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती के बारे में तो हर कोई जानता है और यह भी जानते हैं कि बॉलीवुड में अगर सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वो हैं शाहरूख खान लेकिन कैट अब सलमान खान के परिवार के अलावा एक और खान के परिवार की फेवरेट बन गईं हैं।
जी हां ये कोई और नहीं शाहरूख खान की ही फेमेली है। दरअसल कैट शाहरूख की वाइफ गौरी खान को काफी पसंद हैं और वह काफी समय से कैट से मिलना भी चाहती थी। जब ये परिवार जी सिने अवार्ड के लिए मकाउ जा रहा था तब गौरी को कैट से मिलने का मौका मिल गया।
इतना ही नहीं कैट ने तो अपना टैब भी गौरी के साथ शेयर किया, सफर के बाद कैट शाहरूख के परिवार के साथ ही दिखाई दे रही थी। इस नजदीकी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड में अब गौरी की कोई अच्छी दोस्त बनने वाली हैं तो वो है कैटरीना कैफ।
हम तो अब सलमान के बारे में सोच रहे हैं जब सलमान को यह पता चलेगा कि कैट और गौरी की दोस्ती हो गई है तो उनका रिएक्शन क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications