Just In: कैटरीना और सलमान ने भारत के लिए शूट कर ली शादी, मां सलमा खान मौजूद, फैन्स ने दी बधाई
Recommended Video

सलमान की शादी का इंतज़ार तो हर कोई कर ही रहा है। चलिए असल में ना सही लेकिन शायद अपनी आने वाली फिल्म के लिए उन्होंने ऐसा कुछ ज़रूर किया है। दरअसल, मालटा में भारत की शूटिंग से कैटरीना कैफ की एक तस्वीर वायरल हुई है जहां कैटरीना कैफ एक बेहद पारंपरिक सफेद गाउन में दिख रही हैं। और फैन्स का मानना है कि ये किसी ड्रीम सीक्वंस या शादी सीक्वंस की तैयारी है।
इस लिबास में कैटरीना कैफ, सलमान खान की मां सलमा खान से लिपटी नज़र आईं और फैन्स ने बधाईयां देना शुरू कर दी। कुछ फैन्स ने तो यहां तक लिख डाला कि सास बहू की इससे अच्छी जोड़ी कहीं नहीं देखी है। वैसे वाकई इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ बेहद सुंदर लग रही थीं।

मालटा में भारत की शूटिंग के दौरान सलमा खान और अलवीरा अग्निहोत्री भी मौजूद थे। सलमान खान अपनी मां के साथ काफी वक्त बिताते भी दिखे और उन्हें ये खूबसूरत शहर दिखाते भी दिखे। वहीं कैटरीना और अलवीरा की एक और तस्वीर को फैन्स ने ननद भाभी की बेस्ट तस्वीर कह कह कर वायरल किया था।
[भारत में सलमान ने कैट को दिलाई दोगुनी फीस, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप!]
वैसे सलमान कैटरीना ने आखिरी बार जब टाईगर ज़िंदा है शूट की थी तब भी उनकी तस्वीरें फैन्स दिल थाम के देखते थे। आपको भी ऐसी ही कुछ रोमांटिक तस्वीरें दिखा देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications