कैटरीना और सलमान हो सकते हैं जुदा
इन दिनों ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में रिश्ते टूटने का मौसम है. शाहिद और करीना के बाद सलमान और कैटरिना के रिश्तों में दरार आ रही हैं. छोटे मोटे विवाद से शुरू हुई बात अक्सर दो दिलों के साथ दोनों प्रेमियों के रास्तों को अलग कर देती है. ऐसा ही कुछ इन दिनों सलमान और कैटरिना के बीच जारी है.
कुछ लोगों के अनुसार सलमान और कैटरिना के बीच अनबन की वजह कैटरीना का अक्षय कुमार के साथ काफी फिल्में करना माना जा रहा है. साथ ही कुछ का मानना है कि कैटरिना के करियर में सलमान का अधिक रुचि लेना कैटरिना को नागवार गुज़र रहा है. फिलहाल इन दिनों कैटरीना विपुल शाह की फिल्म “सिंह इज़ किंग़" की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं.
वहां पर कैटरीना सलमान के साथ रिश्तों में आई खटास को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है. उनके निकटवर्तियों का कहना है कि कैटरीना सलमान से अपने रिश्ते के लिए काफी प्रयत्नशील है. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं. अभी हाल ही में कैटरीना ने सलामन के पिता सलीम को जन्मदिन की बधाइयां भी दी थी.
इन बातों से रहस्य और भी गहराता जा रहा है कि आगे क्या होगा. खैर हम तो यही कहेंगे कि दो प्रेमियों के बीच अनबन तो होती रहती है मगर सलमान के मामले में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. उनकी ढेर सारी गर्लफ्रेंड के बाद कैटरीना से हो रही उनकी दूरी किस बात की ओर इशारा कर रही है यह तो हमारे दर्शक समझ ही लेंगे.


Click it and Unblock the Notifications