एक ही छत के नीचे होंगे सलमान- कैट, लेकिन नहीं करेंगे बात..
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ जल्द ही लंदन के मशहूर वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद में नजर आने वाली हैं। जी हां, 27 मार्च को मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना का मोम का पुतला नज़र आने वाला है। लंदन में ही पली बढ़ी कैटरीना के लिए यह मौका काफी स्पेशल होने वाला है।

मैडम तुसाद की बात करें तो अब तक वहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन के पुतले शामिल हैं। जबकि इस 27 मार्च को कैटरीना कैफ इस वहां की हिस्सा बन जाएंगी।
बहरहाल, यहां कैटरीना की स्टैच्यू के साथ खास बात यह है कि इसमें कैट की डांसिंग पोज में होगी। जबकि ज्यादातर सेलिब्रिटिज की स्टैच्यू यहां स्टैडिंग पोजिशन में होती है, ताकि जगह का ध्यान रखा जा सके। लेकिन कैटरीना यहां पांरपरिक भारतीय कपड़ों और डांस पोज में होंगी, जिसके लिए इस स्टैच्यू को ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी। यहां जगह का ध्यान इसीलिए भी रखना होता है ताकि फैंस आकर अपने फेवरिट सितारों के साथ तस्वीरें ले सकें।
पढ़ें- कैटरीना ने तीन फिल्मों को एक साथ किया NO, करेंगी शादी!
आपको बता दें, इस साल मैडम तुसाद ने तीन सितारों के नाम को लोगों के सामने ऑनलाइन वोटिंग के लिए रखे थे, जिनका मोम का पुतला बनना था। जिसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ शामिल थे। बहरहाल, लोगों ने सबसे ज्यादा कैटरीना को वोट दिया।
कैटरीना यह सम्मान पाकर काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर की स्टैच्यू उनकी फेवरिट है। वैसे आपको बता दें, मैडम तुसाद ही एकमात्र ऐसी जगह होगी, जहां एक ही छत के नीचे एक ओर सलमान रहेंगे तो दूसरी ओर कैटरीना..सालों..
विशेष नोट- फिल्मी गॉसिप की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
