#Scoop: कैटरीना कैफ के आधी रात के तमाशे के बारे में सुना?

कुछ दिनों पहले सब एक नई कैटरीना कैफ से मिले थे। बिंदी लगाई हुई, चहकती, बलखाती। एयरपोर्ट पर, सड़क पर, मॉल में, जहां हो लोगों के साथ घुल मिल रही थीं, काला चश्मा पर डांस कर रही थी।

लेकिन कहानी खत्म और पैसा हजम। वो पुरानी वाली कैटरीना कैफ वापस आ चुकी हैं। जिनसे बात करने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ता है। क्योंकि बार बार देखो, रिलीज़ हो चुकी, एक्टिंग खत्म।

Katrina Kaif Airport

दरअसल, हुआ यूं कि मीडिया को पता चला कि आधी रात कैटरीना कैफ लंदन से वापस आ रही हैं। तो बस इधर जितनी दोस्ती कैटरीना ने मीडिया से गांठी हुई थी, सबको लगा दो चार तस्वीरें देने में क्या हर्ज़ है।
[#Ouch: सलमान की टाइगर ज़िंदा है पर कैटरीना का ग्रहण?]

लेकिन जैसे ही कैटरीना को पता चला कि मीडिया बाहर है, वो गाड़ी से उतरी ही नहीं। जब तक कि मीडिया नहीं चला गया। उनके स्टाफ ने बहुत समझाया लेकिन काला चश्मा वाली दीदी मानी नहीं।
[#Shhh: बॉलीवुड के सबसे गहरे राज़, जिन्हें कोई नहीं पकड़ पाया!]

अब वो बार बार देखो के फ्लॉप होने से दुखी थीं, या रणबीर के बारे में सवालों से परेशान थीं या फिर टाईगर ज़िंदा है के बारे में बात करना नहीं चाहती थीं, वहीं जानें। वैसे बॉलीवुड में ऐसे कई आधी रात के तमाशे काफी फेमस हैं -

ट्यूबलाइट का तमाशा
सलमान खान कितने मस्तीखोर हैं ये तो सब जानते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी मस्ती पर सबको गुस्सा तो आया पर कोई कुछ कर नहीं पाया। हुआ यूं कि सलमान खान एक पार्टी में थे और कबीर खान ट्यूबलाइट के लिए एक चीनी जैसी दिखने वाली लड़की ढूंढ रहे थे। जानिए आगे का किस्सा--->आधी रात सलमान ने फाइनल की ट्यूबलाइट की हीरोइन - टाईगर श्रॉफ की बहन

सलमान का तमाशा
बात 2009 की है लेकिन अब किसी ने बाहर निकाली है। ये बात तब की है जब सलमान और कैटरीना कैफ एक साथ थे और कैट रणबीर के साथ अजब प्रेम की गज़ब कहानी की शूटिंग कर रही थीं। सलमान खान आधी रात शराब के नशे में कैटरीना कैफ के गुलदेव सागर अपार्टमेंट पहुंचे और वो शराब के नशे में धुत थे। वो कैट से सीधा रणबीर पर बात करने पहुंचे थे।

सोहेल का तमाशा
हाल ही में सोहेल खान ने सलमान लूलिया की शादी की बात पर एक पत्रकार को मां बहन की गालियां दी और अब उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। सोहेल खान ने असल बात बताते हुए कहा कि दरअसल, लोगों ने उन्हें और उनके पिता को घेर लिया था। कैमरे सलीम खान के चेहरे पर थे और लाइट्स भी। वो बहुत परेशान हो रहे थे पर लोग हट नहीं रहे थे। इससे सलीम खान घबरा गए और गिरने वाले थे और इसी बात पर सोहेल को गुस्सा आया।

संजय दत्त सलमान खान का तमाशा
आईफा के दौरान एक रात सलमान खान संजय दत्त के कमरे में पहुंचे और हाल चाल लेने के बाद उन्हें अपने करियर को ट्रैक पर लाने का ज्ञान देने लगे। अब एक तो संजय दत्त सलमान से काफी सीनियर हैं, और आज नहीं पर वो अपने ज़माने के तो सुपरस्टार हैं ही। बस सलमान की करियर एडवाइज़ संजय दत्त को पसंद नहीं आई और उन्होंने सलमान को हिंट दिया लेकिन सलमान बोलते रहे, बोलते रहे और फिर संजय दत्त ने उन्हें तुरंत कमरे से निकल जाने को कहा।

ऐश्वर्या राय का तमाशा
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता इतिहास है। अच्छा नहीं बुरा। जिस तरह इस रिलेशनशिप का अंत हुआ, कोई कभी वैसा नहीं चाहेगा। लेकिन अब भी कुछ बातें हैं जो किसी को नहीं पता है। ऐश जब पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कुबूल किया था कि सलमान उनसे झगड़ा करते थे, मारपीट करते थे और वो अगले दिन ऐसे सेट पर आ जाती थीं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। और ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कई राज़ खोले थे - "रात 2 बजे आए सलमान और दरवाज़ा पीटकर खून निकाल लिया!"


अर्जुन कपूर का तमाशा
खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर देर रात मलाइका अरोड़ा खान की बिल्डिंग टस्कानी पहुंचे जो जिमखाना के पास है। उस वक्त रात के दस बज रहे थे। अगर बिल्डिंग के लोगों की मानें तो सोफी चौधरी और मलाईका की कुछ और दोस्त वहां थी लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। शायद वो सब वहीं रूक गए थे। अलबत्ता अर्जुन कपूर ज़रूर सुबह तड़के वहां से निकले हैं और उन्हें कुछ लोगों ने देखा भी।

शाहरूख खान का तमाशा
माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ और शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म कर रहे हैं और क्योंकि एक रात 10:30 बजे कैटरीना कैफ मन्नत पहुंची और सुबह 4 बजे वहां से निकलीं। और ये काफी गहन डिस्कशन था। इस दौरान शाहरूख की बेटी सुहाना और उनकी मैनेजर भी मन्नत में मौजूद थीं। और इसका मतलब निकाला गया था कि शाहरूख और कैट अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X