#ViralVideo: कैटरीना का अफगान जलेबी SAD SONG...हंसते रह जाएंगे!
कैटरीना कैफ का अफगान जलेबी बहुत ही फेमस गाना है लेकिन इस गाने का सैड वर्जन सुनकर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
दरअसल, एक बच्ची ने कैटरीना कैफ की अफगाम जलेबी गाया है लेकिन रोते रोते। और इतना फूट फूट कर रोते आपने किसी को नहीं देखा होगा। पर काबिले तारीफ ये है कि बच्ची ने गाना पूरा गाया है।
हालांकि आंसू बह रहे हैं, नाक बह रही है लेकिन बच्ची गाना पूरा करना नहीं छोड़ती है। बीच बीच में उसकी सुई एक ही लाइन पर अटक जाती है - मैं तेरी उंगली करूंगा।
लेकिन फिर भी ध्यान दीजिए जनाब लड़की रोते रोते गाना गाना नहीं भूलती है। हालांकि इस बात को हम इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर ये बच्ची इतना रो क्यों रही हैं।
लेकिन फिर उसके गाने पर ध्यान चला जाता है और आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आप भी देखिए ये मज़ेदार वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications
