एक बार फिर पर्दे पर दिखेगी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

ये बात सुनकर आप भी चौंक गये ना, हम भी चौंक गये थे जब हमने सुना था, लेकिन खबर पूरी पक्की है, दरअसल एक बार फिर से बॉलीवुड की चर्चित सलमान-कैटरीना की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में पर्दे पर दिखायी देगी वो भी उस बैनर की फिल्म में जिसे प्रेम कहानी बनाने में महारथ हासिल है। जी हां हम बात कर रहे हैं यशराज बैनर की। जिन्होंने इन दोनों का साथ लाने का जोखिम उठाया है।

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान होंगे। गौरतलब है कि जब यशराज 'चक दे इंडिया' बना रहा था तो उसने लाड रोल के लिए सलमान की बात की थी लेकिन सल्मान ने उस समय काफी बारी भरकम रकम मांगी थी जिसके कारण यशराज ने उन्हें साईन नहीं किया और फिल्म किंग खान के पाले में चली गई थी। तभी से सलमान ने फैसला कर लिया था कि वो कभी यशराज के साथ काम नहीं करेंगे।

लेकिन लगता है सल्लू मिंयां का गुस्सा अब दूर हो गया है तभी तो उन्होंने हां कही है। खैर इस फैसले से ये भी साबित हो गया है कि सलमान-कैटरीना अभी भी साथ है तभी तो दोनों राजी हुए हैं। इस खबर के बाद उन लोगों के मुंह पर ताला लग जायेगा जो ये कहने लगे थे कि सलमान-कैटरीना दूर -दूर हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X