ये फिल्म दो 'सुपरस्टार्स' की करियर को बेकार कर देगा.. FINAL है!
अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' के बारे में बात कर अब ना हमें खुशी होती है, ना कोई उत्साह। लेकिन फिक्र है उन दो सुपरस्टार्स की, जो फिलहाल एक एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की।
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि जग्गा जासूस को 2017 तक के लिए टाल दिया गया है। खैर, अब यह फाइनल हो चुका है।
[190 करोड़ के साथ.. ये भी देंगे शाहरूख खान को टक्कर!]

काबिल
संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' भी 2017 की जनवरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यमी गौतम की जोड़ी दिखेगी।
रईस
शाहरूख खान की फिल्म रईस अब 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इस साल ईद पर सुल्तान से क्लैश होने वाली थी।
सन्स ऑफ सरदार
फिल्म सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' पर काम शुरू करेंगे। फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।
ट्यूबलाइट
अगले साल सलमान खान और कबीर खान की तीसरी फिल्म दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर तक शुरू होने की संभावना है। फिल्म 2017 की ईद को रिलीज होगी।
राबता
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राबता' 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दिनेश जैन कर रहे हैं।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
वरूण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को रिलीज होने वाली है।
बादशाहो
मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 10 मार्च तक पोस्टपोंड कर दी गई है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में दिखेंगे।
ओके जानू
धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म का निर्देशन शाद अली करेंगें। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
टाईगर जिंदा है
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिसंबर 2017 में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications










