कैटरीना को पसंद नहीं आया 20 करोड़ का ऑफर

सूत्रों की माने तो भगनानी को अभी अपनी आने वाली फिल्म के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं मिल रहीं हैं। राजकुमार संतोषी इस फिल्म को डायरेंकट कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड की हिरोइनों ने इस फिल्म के लिए ना ही कहा है।
सुनने में आया है कि भगनानी इतने परेशान हो गये थे कि उन्होंने कैटरीना कैफ को 20 करोड़ रुपये तक ऑफर कर चुके हैं लेकिन कैट ने इसके लिए ना कह दी। साथ ही बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और मैडम दीपिका पादुकोण ने तो समय ना होने का बहाना बना कर इस कैम्प से पल्ला झाड़ लिया।
इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी परेशान है उनकी फिल्म अब भी ट्रैक पर नहीं आ पायी है। लोग भी उनसे तरह तरह के सवाल करने लगे हैं। पर वो इन सारी बातों को अफवाह ही करार दे रहे हैं। अब अगर हम सोच भी ले तो ये सारी बातें केवल अफवाह ही है तो भगनानी जी आप ये बता दिजिए की आपकी फिल्म अब तक रूकी क्यों है और अपनी फिल्म को हिरोईन का सहारा अब तक क्यों नहीं मिल सका है।


Click it and Unblock the Notifications