कैटरीना का असली नाम कुछ और!
जो लोग सोचते है कि कैटरीना की बॉलीवुड कामयाबी का राज सलमान खान है तो पूरी तरह सही नहीं है। अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने कैट की जिंदगी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
आयशा श्रॉफ ने हाल में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना टरकोटो था। कैटरीना का उपनाम उच्चारण करने में आसान नहीं था जाहिर था कि भारतीय जनता में उन्हें स्वीकार नहीं करती।
आयशा ने यह भी बताया कि भारतीय दर्शकों द्वारा स्वीकार किया जाने वाला एक नाम कैट को देना जरूरी था। पहले हमने कैटरीना के नाम के साथ काजी उपनाम रखने के बारे में सोचा फिर लगा कि यह कुछ ज्यादा ही धार्मिक हो जाएगा।
कैटरीना के पिता कश्मीरी है इसलिए 'कैफ' उपनाम आसानी से लोकप्रिय हो जाएगा और ऐसा ही हुआ। हाल में एक पार्टी के दौरान कैट की मुलाकात आयशा से हुई। आयशा ने कैट को बॉलीवुड में सफल होने पर बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications