सब कहते रहे FLOP फिल्म....डिब्बाबंद फिल्म...लेकिन अब एक एक सीन पर ब्लॉकबस्टर!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप ज़रूर हो गया है लेकिन दोनों अभी भी एक दूसरे के लिए काफी लकी हैं। कम से कम फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है। जग्गा जासूस के ट्रेलर को देखने के बाद सब ये तय मान रहे हैं कि फिल्म सुपरहिट है।
और अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की लगातार ये तीसरी सुपरहिट होगी। इससे पहले राजनीति और अजब प्रेम की गज़ब कहानी में वो खुद की केमिस्ट्री साबित कर चुके हैं।

बहुत कम ही जोड़ियां ऐसी होती हैं जो बार बार स्क्रीन पर लोगों को पसंद आएं। और रणबीर - कैटरीना की जोड़ी उनमें से एक है। पहले खबरें थीं कि कैटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म प्रमोट करने से साफ मना कर दिया है।
लेकिन फिर सलमान खान ने कैटरीना को थोड़ा सा ज्ञान दिया और कैटरीना झट से फिल्म प्रमोट करने को मान गईं। दरअसल, कैटरीना काफी समय से मीडिया से गायब हैं और इसलिए सलमान चाहते थे कि वो लाइमलाइट में रहे।
इस प्रमोशन के दौरान वो ज़्यादातर सलमान के बारे में बात करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, वो रणबीर पर ताने मारते भी दिख रही हैं। जो भी है, दर्शकों को रणबीर कैटरीना को साथ में देखकर काफी मज़ा आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications