..................... Katrina, Ranbir a perfect pair | कैटरीना-रणवीरः जोड़ी नंबर वन - Hindi Filmibeat

कैटरीना-रणवीरः जोड़ी नंबर वन

By Staff

Katrina Kaif and Ranbir Kapoo
रणवीर कपूर और कैटीरना कैफ जल्दी प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। प्रकाश झा रणवीर-कैट की जोड़ी को परफेक्ट मानते हैं। राजनीतिक तेवर से लैस यथार्थवादी फिल्में बनाने वाले झा का मानना है कि कैटरीना उनकी फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त साबित होंगी।

उन्हें अपनी फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की चाहिए थी जो आज के दौर की बुद्धिमान, आधुनिक और सुसंस्कृत लड़की दिखे। राजनीति में रणवीर और कैटरीना की रोमांटिक जोड़ी है मगर कैटरीना इसमें सिर्फ रोमांस करती नजर नहीं आएंगी। उनके खाते में कुछ दमदार दृश्य भी होंगे। प्रकाश झा आश्वस्त करते हैं। राजनीति में इस रोमांटिक जोड़ी के अलावा अजय देवगन और मनोज वाजपेई भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

रणवीर और कैटरीना की जोड़ी शायद निर्माताओं को भा गई है। राजनीति के अलावा वे राजकुमार संतोषी की फिल्म अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी में भी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X