डेट पर रणबीर कैट
जुम्मा-जुम्मा चार दिन पहले कैटरीना कैफ का बयान आया था कि उनके और रणबीर कपूर के बीच में कुछ नहीं चल रहा और उनके प्यार की खबरें कोरी अफवाह है। कैटरीना ने ये भी कहा था कि अगर वाकई वो और रणबीर डेट कर रहे होते तो दोनों का फोटो तो होता साथ में।
बस फिर क्या था कुछ ही दिन पहले एक अंग्रेजी अखबार ने सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में दोनों की फोटो ले ली। इन तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले भी एक लाउंज में दोनों साथ में मस्ती करते देखा गया था। अब तो सबूत भी हैं कैटरीना, उम्मीद है अब आप ये नही कहेंगी कि आप और रणबीर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications